May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-16 at 20.30.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। एक विवाहिता का घर विवाह के करीब 10 वर्ष बाद ससुराल वालों की कार व पांच लाख नगदी की मांग के चलते उजड़ गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई मोहनलाल ने बताया कि तोलियासर निवासी गायत्री उर्फ भगवती ने नौरवा, जालौर निवासी अपने पति उमेश कुमार राजपुरोहित, ससुर मंगलसिंह, सास विमला देवी, देवर गजेंद्रसिंह व ननद शोभना के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 10 जुलाई 2016 में हुआ। उसके पिता ने दहेज में 2 लाख बाटके में नगदी, 1 लाख की एफडी, सोने की आड, बाजूबंद, पूंची, रखड़ी सेट, दो जोड़ी झूमके, चांद बालियां, तीन लूंग, 6 अंगूठियां, दो चैन, लॉकेट, ब्रासलेट, सहित चांदी की 8 जोड़ी पायल, बिछूड़ी जोड़ियां सहित सभी घरेलू सामान दिया था। दहेज सुसराल वालों की उम्मीद से कम था वे अपने स्टैंडर्ड का घराना नहीं होने, समाज में नाक कटवा देने का ओलमा देते हुए कार व पांच लाख नगदी की मांग करने लगे। 2018 में उसने पुत्री को जन्म दिया तो उसे पुत्र संतान नहीं होने पर जलील किया। आरोपी मारपीट व दुर्व्यवहार करने लगे और चार साल पहले घर से निकाल दिया। समझाईश के बाद उसे ले गए व दो साल पहले पुन: घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने पिता के घर ही रह रही है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल मीणा करेंगे।