






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। डिग्गी में डूबने से एक 25 वर्षीय विवाहिता व उसके 5 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बेनीसर की रोही में काश्तकार किसान कालूराम मेघवाल निवासी लिखमीसर उत्तरादा की ढाणी में रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी 25 वर्षीय लिछमा अपने 5 साल के बेटे अंकित के साथ खुली डिग्गी में गिर गई। करीब 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना के एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर, कांस्टेबल पुनीत कुमार पुलिस दल के साथ मौका स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव डिग्गी से निकलवाए व उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। गुर्जर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतका के पीहर गांव पुदंलसर में परिवार को सूचना कर दी गई है। परिजनों द्वारा पुलिस को आगामी रिपोर्ट देने के बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।




