May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-17 at 12.49.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। विश्वकर्मा जयंती पर देश भर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना के आयोजन हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में स्टेशन रोड पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर को रोशनी व फुलों से सजाया गया है और भगवान विश्वकर्मा का श्रृंगार किया गया है। मंदिर में सुबह हवन पूजन संपन्न किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में घनश्याम सुथार व बीरबल सुथार सपत्नी बैठे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन पूर्ण किया गया और क्षेत्र में खुशहाली व समृद्धि के लिए कामना की गई। इससे पहले मंगलवार शाम को भी पूजन आरती का आयोजन हुआ। जयंती पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रमों का संचालन पूनम चन्द लेखराव व राजकुमार भदरेचा की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान समाज के अनेक मौजिज लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन किए। श्रीविश्कर्मा समाज समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष परमेश्वर भदरेचा ने सामाजिक एकता बनाए रखने की बात कहते हुए सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवान विश्वकर्मा का किया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में हवन पूजन संपन्न हुआ, श्रद्धालुओं ने किए भगवान विश्वकर्मा के दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर की सजावट की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया मंदिर परिसर को।