May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2025। शुक्रवार को मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ शिवबाड़ी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ के 18 स्कूलों में गीता लिखित परीक्षा 2025 का अयोजन किया जाएगा। परीक्षा के शहर के 4100 विद्यार्थी शामिल होंगे। ये गीता पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देंगे व विजेताओं को प्रन्यास की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रन्यास के महंत स्वामी विमर्शानंदजी महाराज ने बताया कि भावी पीढ़ी को गीता के ज्ञान से जोड़ने के प्रयास में ये परीक्षा माध्यम है, जिससे युवा गीता से परिचीत हो सकें। आयोजन के तहसील प्रभारी कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि 29वीं गीता परीक्षा की तैयारी कर ली गई है और शहर के विभिन्न विद्यालयों में कल सुबह 11 बजे से 12 तक एक घंटे की परीक्षा का आयोजन होगा।