






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2025। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजार में दुकानों के आगे गंदा पानी भरे होने पर व्यापारियों की पीड़ा साझा करने व स्टेशन रोड पर बीओबी बैंक के चौराहे पर खुले बड़े चैंबर में आए दिन वाहनों के फंसने की खबर का प्रकाशन किया गया। नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने दोनों ही समस्या पर त्वरित संज्ञान लिया व उसी दिन शाम को कार्मिकों को दोनों कार्य करने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह से शाम तक मुख्य बाजार के चैंबर साफ कर नालियों में पानी निकासी करवाई गई। जिससे दुकानों के व्यापारियों ने राहत की सांस ली। वहीं शुक्रवार सुबह से कार्मिक बीओबी बैंक के पास स्थित खुले चैंबर सहित पूरी नाली को साफ करने का कार्य करने में जुटे रहें। गुर्जर ने बताया कि सफाई कार्य पूरा होने के बाद इस चैंबर को ढकवा दिया जाएगा। वहीं परेशान व्यापारियों ने सफाई दल का आभार जताया।








