May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव सोनियासर की राधाकृष्ण गोपाल गौशाला में कल रात विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। एक शाम गौमाता के नाम आयोजित से आयोजित इस दिव्य आयोजन में काशीपुरा धाम के महंत कानपुरीजी महाराज, शिवमठ धाम के महंत महावीरजति जी महाराज व आशाराम जी महाराज का सान्निध्य रहेगा। भजन संध्या में बड़ी संख्या में सोनियासर सहित आस पास के गांवो से श्रद्धालु शामिल होंगे और भजन व नाम संकीर्तन का लाभ लेंगे। कार्यक्रम आयोजक सदस्य ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर सासंद व कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व क्षेत्रीय विधायक शामिल होंगे। गौशाला सेवा समिति के सदस्य आयोजन की विस्तृत तैयारियों में जुटे है। समिति अध्यक्ष अशोक सिंह, बनवारीलाल शर्मा, राजूनाथ, सुगन सिंह, सवाई सिंह, विक्रम सिंह, अजीत सिंह, गजेंद्र सिंह, तोलाराम लखारा, आशु सिंह, अमित शर्मा ने बताया कि पूरे गांव के सहयोग से गौसेवार्थ आयोजित इस कार्यक्रम के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है।