May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-21 at 18.08.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। क्षेत्र का प्रसिद्ध पूनरासर धाम का स्वरूप भी अयोध्या के राम मंदिर के समान भव्य रूप हो, ये पूरे अंचल के जनमानस की मनसा है और हम इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने कही और मौका था श्रीपूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट (कोलकाता) के ट्रस्टियों द्वारा उनके अभिनंदन कार्यक्रम का। रविवार को बीकानेर से विधायक निवास पहुंचे ट्रस्ट के प्रतिनिधि मोटू महाराज हर्ष, सम्पत पारीक, तुलसीदास पुरोहित, रमेश कुमार व्यास, सुभाष आचार्य, डॉ गिरिराज हर्ष सहित विभिन्न सेवा समितियों के प्रतिनिधि शामिल रहें। ट्रस्टियों ने विधायक द्वारा वर्ष 2025 के भादवा मेले के दौरान दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार जताते हुए अभिनंदन किया। ट्रस्ट द्वारा विधायक व श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पुलिस प्रशासन के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया । विधायक ने व्यवस्था में निरंतर सुधार किए जाने का भी आश्वासन दिया। अभिनन्दन समारोह में अभिनन्दन पत्र का वाचन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के उप कुलसचिव डॉ गिरिराज हर्ष ने किया। कार्यक्रम में परायण समिति के महेंद्र चूरा, राजकुमार व्यास, रामचंद्र आचार्य, मारूति जनसेवा ट्रस्ट के गोविन्द लाल व्यास, रोहित व्यास, वेद नारायण, मनमोहन तथा बाल मुकन्द सेवा समिति के चन्द्र शेखर हर्ष, सरजू नारायण पुरोहित, किशोर व्यास, बालकिशन व्यास, अशोक रंगा व नारायण भादानी ने भी विधायक का आभार जताया। ट्रस्टी बजरंग लाल पारीक और सरपंच माननाथ द्वारा विधायक का साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।