May 21, 2026
00000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। क्षेत्र में नेशनल हाइवे के गांव कितासर के निकट स्थित माँ करणी के रोहिड़ा धाम में आज नवरात्रि के पहले दिन मेले का सा माहौल रहा। यहां विशाल जनसमूह उमड़ा और दर्शन किए। कितासर गांव से सैंकड़ों ग्रामीण भव्य पद यात्रा लेकर माँ के दर्शन करने पहुंचे। ग्रामीण गांव के मंदिर से जयकारों के साथ 51 मीटर चुनरी लेकर रवाना हुए। यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर शामिल हुई। यात्रा में नौ देवियों सहित राम दरबार की सुदंर झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम का आयोजन करणी युवा मंडल सहित ग्रामीणों द्वारा किया गया। सभी ने माता के दरबार में धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। बता देवें रोहिड़ा धाम में नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यहां मंदिर परिसर में नौ दिन मेले का सा माहौल रहेगा व बड़ी संख्या में करणी भक्त यहां दर्शन करने पहुंचेगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में कितासर से निकली भव्य यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 50 मीटर की चुनरी लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 51 मीटर की चुनरी लेकर युवा पहुंचे माता को चढ़ाने, लगाए खूब जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोहिड़ा धाम में नवरात्रि के पहले दिन रहा मेले का सा माहौल।