May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ धोखाधड़ी कर रास्ते में माल बेच कर उसके रूपए हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। बीछवाल थाने में गांव लाछड़सर निवासी 32 वर्षीय शिवकुमार पुत्र छगनलाल ब्राह्मण ने सेरूणा निवासी प्रभुनाथ सिद्ध के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बीछवाल में स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी है। जिसमें आरोपी चालक का कार्य करता है। परिवादी ने 1 सितंबर 2025 को 14 टायर ट्रक में करीब 7 लाख रूपए की 30 टन 850 किलो मक्का कुचबिहार से लेकर कलकत्ता में एक फूड इंडस्ट्रीज में पहुंचाने को कहा था। आरोपी ने रास्ते में माल तीन स्थानों पर बेच दिया व उससे प्राप्त धनराशि हड़प ली। जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मंजीतकौर को सौंप दी है।