






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2025। नेशनल हाईवे स्थित श्याम ट्रेक्टर कम्पनी परिसर में महिन्द्रा 585 ट्रैक्टर की लॉचिंग समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर टीम मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर अंशुल विजयवर्गीय ने वर्ष 1945 से शुरू हुई कम्पनी की यात्रा के बारे में जानकारी दी एवं महिन्द्रा 585 सीरीज की विशेषताओं के बारे में बताया। ट्रैक्टर का लोकार्पण श्याम ट्रैक्टर कम्पनी के मालाराम तर्ड, कानाराम तर्ड, धन्नाराम तर्ड, अशोक तर्ड एवं मुकेश तर्ड ने संयुक्त् रूप से किया। इस मौके पर मंच पर पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अंजू पारख, शुभम शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, सहीराम सायच, हरिराम गोदारा, नानूराम नैण, शैतानाराम घनघस, पूनमचन्द सारण, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, मोडाराम तर्ड, रेवन्तराम कुलरिया, रामेश्वरलाल डोटासरा, जगदीश घनघस, जेठनाथ लिखमादेसर, मुकननाथ लिखमादेसर, चैनाराम भूकर धीरदेसर, भागीरथ भूकर धीरदेसर आदि जनप्रतिनिधि एवं विशिष्टजन मौजूद रहे। सभी का स्वागत किया गया एवं मंच संयोजन कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने किया। इस मौके पर 33 से अधिक किसानों ने महिंद्रा ट्रेक्टरों की खरीद की एवं सभी को श्याम ट्रेक्टर कम्पनी द्वारा एलईडी टीवी उपहार में दिए गए।





