May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2025। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य सहित मौजिज लोगों ने फीता काटकर लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन किया। आर्य ने लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से छात्राओं के अध्ययन को निरंतरता व गति मिलने की बात कही। इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक भी आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लिखमादेसर के देवाराम भगवानाराम ज्यानी ने बालिका अपने माता पिता ज्यानी देवी व चुन्नाराम ज्यानी की स्मृति में एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की। बैठक में आगामी 28 एवं 29 सितम्बर को दिवंगत नेता लूणाराम सारण की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक में दुसारणा पिपासरिया के ज्ञानीराम गोदारा की स्मृति में उनके पुत्र रामेश्वर लाल एवं पौत्र राजपाल गोदारा द्वारा 1.01 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। वहीं इंदपालसर हीरावतान के पूर्व सरपंच मालाराम जाखड़ की स्मृति में घोषित कमरा निर्माण की राशि 5.41लाख रूपए का चैक उनके पुत्र एडवोकेट राजूराम जाखड़ ने मैनेजमेंट को सौंपा। बैठक में दुसारणा बड़ा के भूराराम सेरडिया की स्मृति में घोषित 1.01लाख रुपये सहयोग राशि उनके पौत्र सुशील सेरडिया ने तथा बालिका छात्रावास में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए बेनीसर के बीरबलराम, रामलाल पुत्र हिम्मताराम जाखड़ ने 1.25लाख रुपये की राशि मैनेजमेंट को सौंपी। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने 3.23करोड़ की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। इस दौरान रिटायर्ड तहसीलदार चन्द्राराम कुकणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, मोडाराम तरड़, मोहनराम कुलड़िया, चाँदराम चाहर, कानाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, रामचन्द्र गोदारा, सरपंच जसवीर सारण, एडवोकेट राजुराम जाखड़, हिम्मताराम जाखड़, भंवरलाल खिलेरी, नेमाराम तरड़, डूंगरराम गोदारा, गणेश पोटलिया, रामचन्द्र गीला, मुखराम खिलेरी, रामलाल जाखड़, दीपाराम खिलेरी, बीरबल जाखड़, हनुमान महिया, ओमप्रकाश, दयानन्द बेनीवाल, श्याम सारण, देवाराम ज्याणी, भगवानाराम ज्याणी, गोपाल खिलेरी, हरलाल भाम्भू, ओमप्रकाश गोदारा सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।