May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ से जैसलसर रोड पर एक टैम्पू पलट गया और दो महिलाओं सहित चार जने चोटिल हो गए है। सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से चारों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। चारों ही बिग्गाबास से जैसलसर रोही में स्थित अपने खेत जा रहें थे। जिसमें एक 65 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी पूनमचंद रेगर के हाथ में फेक्चर हो गया है। वहीं 30 वर्षीय चंदा पत्नी मुकेश रेगर, 12 वर्षीय मोहित पुत्र अर्जुन रेगर, व 47 वर्षीय संपत्तिदेवी पत्नी नौरतमल रेगर चोटिल हो गई है। ये सभी अपनी ही टैक्सी से खेत जा रहें थे और अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।