






आड़सर स्कूल में खिलाड़ी छात्राओं का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि आड़सर में बुधवार को खिलाड़ी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग के सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 3 बालिकाओं का राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। पीटीआई सुनीता, दल प्रभारी बिंदु, सह प्रभारी परमेश्वर लखारा का सम्मान किया गया। प्राचार्य पवनकुमार शर्मा ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर खेल अभ्यास करने की बात कही। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व सभी बच्चों ने भी खिलाड़ी बालिकाओं को बधाई दी। गुरूवार को स्कूल प्रागंण में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

स्केटिंग में रमेश ने जीता गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि बापेऊ के छात्र रमेश स्वामी ने स्केटिंग में की तीन प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीत लिया है। बीकानेर के महिला मंडल विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्र वर्ग के रोलर स्केटिंग में 1000 मीटर रिंक रेस, 3000 मीटर रोड रेस व इनलाइन रोड वन लेप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार के निर्देशन में युवक लगातार तैयारी कर रहा है। युवक ने दो वर्ष में अनेक पदक हासिल किए है। युवक का राज्य स्तर के लिए चयन हो गया है।
सुरजनसर में हॉकी खिलाड़ियो का अभिनंदन।

सुरजनसर में हॉकी खिलाड़ियो का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राउमावि सुरजनसर में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में के 14 वर्षीय वर्ग में विद्यालय की टीम उपविजेता रही। वहीं राज्य स्तर के लिए 17 वर्षीय छात्र वर्ग में 4 छात्र व 17 वर्षीय छात्रा टीम में 2 छात्राओं का चयन भी राज्य स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। विद्यालय परिवार ने पार्वती, गणेश, राधेश्याम, सोनू, सुनील व विद्यालय के पीटीआई ओमप्रकाश, टीम प्रभारी बनवारी लाल प्रजापत, ईश्वरसिंह राठौड़, सुमित्रा ज्याणी का फुलमालाओं से अभिनंदन किया गया। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बच्चों खेल व शिक्षा पर ध्यान देकर गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य सज्जन कुमार सुखाडिया ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को खेल व अध्ययन में निरंतरता बनाने की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच तुलछीराम शर्मा, विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष खींवकरण शर्मा, मनोज कुमार सोनी, लक्ष्मीनारायण, नोपाराम डूडी, मुन्नीराम शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार लखारा ने किया।





