






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़वासियों में नवरात्रा त्योंहार का उत्साह एवं जोश मेले के कारण दुगुना हो गया है। क्षेत्रवासियों को खुशी एवं उल्लास देने वाला यह राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर शाम ढलते ही परवान पर चढ़ता है एवं कपड़ों, खिलौनो, घरेलू सामानों, पर्स, बैग सहित अनेकों आईटमों की खरीददारी करनी हो या चाहे खाने-पीने के अनेकों व्यंजनों की स्टाल्स व कैंटीन पर डिनर कर ना हो, या फिर पांच बड़े झुलों, 10 बच्चों के झुलों पर झुलने का रोमांच हो, क्षेत्रवासी शाम होते ही मेले में उमड़ रहे है। मंगलवार शाम को मेले की शुरूआत राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा एवं थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार स्वामी ने गणेश पूजन करके की है। इस दौरान सभी अतिथियों का मेला आयोजन समिति सदस्यों की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर एएसआई राजकुमार, भाजपा नेता श्यामसुंदर पुरोहित, नारायण राजपुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट अनिल धायल आदि मौजूद रहे। आप भी देखें इस आयोजन की खास फोटो:-






