






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में सोमवार को कोरोना जांच के लिए 28 सैंपल लिए गए और आज इन सैंपलों की जारी रिपोर्ट में सभी सैंपल नेगेटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ वासियों के लिए ये राहत की खबर है कि बढती ठंड में भी क्षेत्र में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे है। आज बीकानेर में जारी रिपोर्ट में 18 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए इनमें एक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक 60 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इन्होंने सैंपल बीकानेर जाकर दिया था। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र में कोई केस कोरोना का सामने नहीं आया है। आर्य ने कहा कि बीकानेर में जारी रिपोर्ट में एक पॉजिटिव आएं बुजुर्ग को होम क्वारेंटाइन करने के लिए टीम ने तैयारी प्रारम्भ कर दी है। आर्य ने क्षेत्र के नागरिकों से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील भी की है।



