May 21, 2026
fas

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। एक 16 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहें है। एएसआई ने बताया कि मोमासर बास में गुरूवार दोपहर करीब 1 बजे साढे सोलह साल की युवती एकता पुत्री महेंद्र वाल्मिकी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला का अंत कर दिया। पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए जिस लड़के से उसकी सगाई हुई उस लड़के के खिलाफ आरोप लगाए है। पिता ने मोहल्ले के रौनक पुत्र विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई किए जाने की बात कही। पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी और पड़ोस में ही रहने वाले रौनक की, दोनों की सहमति से सगाई की थी। अब रौनक व उसके परिजन विवाह के लिए दबाव बनाने लगे। मृतका युवती विवाह के लिए साल छह महीने रूकने की बात कह रही थी। परंतु युवक ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने व शव लेने की बात कही। पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जा रहा है।