






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ से देश की राजधानी दिल्ली की कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। आज वंदे भारत ट्रेन करीब 4.20 पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उत्साहित लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। विधायक ताराचंद सारस्वत और उनकी पत्नी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ने वंदे भारत चलने और उसे श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया। सेवा पखवाड़े के बारे में जानकारी दी और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। विधायक ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन क्षेत्र के लिए सौगात है, जिससे लोगों को राजधानी दिल्ली के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस दौरान मंचस्थ अतिथि रेलवे नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, आपणो गांव सेवा समिति जतन राजपुरोहित, भंवरलाल दुगड़, हेमनाथ जाखड़, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष महावीर माली, गोपाल राठी रहें। सभी का फुलमाला साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया और हरे पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। मंच व रेलवे स्टेशन की भव्य सजावट की गई। कार्यक्रम में रेलवे के सीएमआई वेदप्रकाश शर्मा, विजेंद्र मीणा, ओम सुरेश भगासरा, टीआई राजेंद्र सोनी, स्टेशन मास्टर नाथूराम बागड़ी, सहित रेलवे कार्मिक मौजूद रहें। मंच संचालन गौरव सैनी व सीताराम गोदारा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, एडवोकेट अनिल धायल, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, शहर मंत्री मदन सोनी, उत्तमनाथ बेनीसर, गोर्वधन राजपुरोहित भोजास, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, सत्यनारायण स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह, सीपी बारूपाल, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, सीताराम स्वामी, सुशील टाक, विशाल सिंहराजभाटी, ओमप्रकाश तर्ड सुरजनसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहें।
रेलवे ने करवाई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय रेलवे इकाई ने जेपीएस व सेसोमू में वंदे भारत ट्रेन के विषय में ही निबंध चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें विजेताओं को मंच पर पुरस्कृत किया गया। जेपीएस में निबंध प्रतियोगिता में भूमिका चौधरी प्रथम रही वहीं दूसरे स्थान पर विराट व तीसरा स्थान गर्वित ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में जिया चौधरी प्रथम स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्थान पर देव पूनियां व तीसरे स्थान पर अक्षित रहें। सेसोमूं में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भूमिका डागा प्रथम, दीक्षिका पुगलिया द्वितीय व तन्वी तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में हर्ष प्रथम, सोनल द्वितीय व मौलिक तृतीय स्थान पर रहें। सभी बच्चों को विधायक ताराचंद सारस्वत व नॉडल अधिकारी रेलवे नरेंद्र कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।







