August 30, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। शहीदों की शहादत ने ही देश की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है, जिससे सभी देशवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के लाल शहीद बजरंगलाल चोटिया ने सीआरपीएफ में असम बोर्डर पर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान 26 सितंबर 2008 में शहादत दी। उनके 17वें शहादत दिवस पर आज उनके पैतृक गांव में शहीद नायक राकेश चोटिया राउमावि प्रांगण में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। गांव के अनेक मौजिज लोगों ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान शहीद की वीरांगना मंजू देवी, पुत्र दिनेश चोटिया, रामनिवास चोटिया, मोटाराम चोटिया, तोलाराम चोटिया, मदनलाल बारोटिया, मदनलाल चोटिया, सांवरमल सहु, सीताराम, किशनलाल चोटिया, मुनीराम, बाबूलाल, मदनलाल सहित स्कूल का स्टाफ व अनेक ग्रामीणों ने शहीद चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए।