May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-26 at 20.49.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में व तोलियासर में शुक्रवार को सेवा शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। ठुकरियासर में ग्रामीणों ने ठुकरियासर से धोलिया मार्ग का रास्ता खुलवाने की मांग की। प्रशासन ने मौका मुआयना किया व तीन दिन का समय लिया। शिविर में नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल व अनेक प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहें। शिविर में राशन किट वितरण, नन्हे मुन्नों को अन्नप्राशन करवाने, अनेक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करने का कार्य किया गया। इस दौरान प्रशासक अमराराम गांधी, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, रेवंतराम भाभ्भू, मगाराम मोटसरा, खेताराम मोटसरा, ओमप्रकाश मोटसरा, हीरालाल नाई, इंद्रमल शर्मा, कैलाश शर्मा, गणपत टांडी, रामलाल गोदारा सहित वार्ड पंच भैराराम शर्मा, पेमाराम सारण, गंगाराम गांधी, बुधाराम गांधी, मंगलाराम बिरट सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।