May 22, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। शुक्रवार को बाजार में पालिका पुलिस दस्ते के साथ ठेला, रेहड़ी, मनीहारी यूनियन के बीच खासा हंगामे का माहौल रहा। देर रात पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत रामलाल पुत्र गिरधारीलाल वाल्मिकी निवासी मोमासर बास ने तीन नामजद सहित 20-25 के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 4 से 4.30 के बीच उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार बाजार में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई के दौरान अवैध रेहड़िया ठेले हटाने की कार्रवाई चल रही थी। अमीर पट्टी इलाके में कार्रवाई के दौरान रमजान, गौरव टाडा व मुकेश ज्याणी सहित 20-25 अन्य जनों ने कार्मिकों के साथ धक्का मुक्की की व राजकार्य में बाधा पहुंचाई। आदेश के अनुसार जब्त किए सामान को छीनकर ले एक व एकराय होकर जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी है।