






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। निकटवर्ती कस्बे कालू से 15 वर्षीय किशोर दिलशाद पुत्र गुलजार मिस्त्री शनिवार सुबह घर से निकला और लापता हो गया है। परिजन उसकी तलाश कर परेशान हो गए है। परिजनों ने बताया कि किशोर के श्रीडूंगरगढ़ की ओर आने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि किशोर का रंग सांवला है और उसने हाफ टी-शर्ट व पजामा पहन रखा है। किसी नागरिक को किशोर कहीं नजर आए तो वे 87690-49611 या 98871-21034 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।





