






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। बीदासर रोड पर गांव बाना व रीड़ी के बीच में एक ट्रेलर और कार आमने सामने टकरा गए है। कार सवार एक जना गंभीर घायल हो गया है व एक अन्य चोटिल हुआ है। गांव रीड़ी निवासी ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ अपने भाई लालाराम व बाना निवासी युवक रामपाल के साथ कल्याणसर ड्यूटी पर जा रहें थे। उन्होंने देखा मौके पर अनेक लोग एकत्र हो गए है। यहां एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। सीताराम ने एक को गंभीर घायल देखकर एंबुलेस का इंतजार करें बिना घायलों को सड़क से उठाया व अपनी कार में लेकर तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने इंमरजेंसी में घायल का इलाज शुरू कर दिया है। दोनों घायल लाडनू निवासी बताए जा रहें है। जिनमें एक गंभीर घायल इकबाल खान को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकीय टीम व अन्य मौजूद लोगों ने तीनों युवकों की तत्परता की सराहना करने हुए सड़क दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने को मानवीय धर्म बताया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के आमिर क्यामखानी ने बताया कि लोग एंबुलेंस का इंतजार करते है परंतु तीनों युवकों ने मानव प्राण बचाने को प्राथमिकता दी जो अनुकरणीय है।




