






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह 30 सितम्बर, मंगलवार को कस्बे के तेरापंथ भवन (उपरलो) में आयोजित किया जाएगा। मंगलवार शाम 7 बजे आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में साध्वी संगीतश्री, डॉ परम प्रभा, शांतिप्रभा, कमल विभा, साध्वी श्रेयसप्रभा का सान्निध्य रहेगा। अणुव्रत विश्व भारती से राज्य प्रभारी अशोक चौरड़िया, किडजोन राष्ट्रीय संयोजक चमन दुधोडिया शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में मौजूद रहेगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अणुव्रत संसदीय मंच के संयोजक केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होगें एवं अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत करेगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा भी मंचासीन होगें। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है एवं कार्यक्रम पश्चात स्नेह भोज का आयोजन भी किया जाएगा। समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गत दिनों हुए समिति के सर्वसम्मति से हुए चुनावों में सुमति कुमार पारख को अध्यक्ष एवं एडवोकेट रणवीरसिंह खीची को मंत्री निर्वाचन हुआ था। इसके बाद गठित कार्यसमिति में 8 पदाधिकारी, 13 सदस्यों को शामिल किया गया है एवं 5 संरक्षक, 5 परार्मशक का जिम्मा भी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को दिया गया है।
यह है अणुव्रत की टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत दिनों हुए अणुव्रत समिति के चुनाव आयोजित हुए एवं सुमति कुमार पारख को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद एडवोकेट रणवीरसिंह खीची को मंत्री, सत्यनारायण स्वामी को उपाध्यक्ष प्रथम, मनोज गुंसाई को उपाध्यक्ष द्वितीय, संजय पारीक को उपमंत्री, प्रमोद शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक झाबक को संगठन मंत्री, मनीष नौलखा को प्रचार मंत्री का जिम्मा दिया गया है। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता विशाल स्वामी, विमल भाटी, केएल जैन, कुंभाराम घिंटाला, पवन सेठिया, बजरंगलाल भामूं, एडवोकेट अनिल धायल, नारायण सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, मुकेश स्वामी, विक्रम मालू, करणीसिंह बाना एवं चमन श्रीमाल को कार्यसमिति सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है। इनके साथ ही वरिष्ठजन विजयराज सेठिया, तुलछीराम चौरडिया, मोहनलाल सिंघी, छतरसिंह बोथरा, भिकमचंद पुगलिया जयपुर को संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महावीर माली, जगदीश स्वामी, राजीव श्रीवास्तव, शुभकरण पारीक, विजय महर्षि को परामर्शक के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।




