May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-29 at 23.49.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। मंगलवार सुबह क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। देर रात सरदारशहर रोड पर गांव आड़सर के निकट एक कार ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार युवक अकाल मौत का शिकार हो गया। जागरूक युवा निजी वाहन से दुर्घटना में घायल भाजपा के युवा नेता व सामाजिक रूप से सक्रिय विक्रमसिंह सत्तासर को उपजिला अस्पताल लेकर आए। विक्रमसिंह ने यहां दम तोड़ दिया और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। रात को ही सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, सरपंच प्रतिनिधि झंझेऊ भागीरथ सिंह, पूर्व सरपंच रतन सिंह, पूर्व सरपंच धीरदेसर समुद्रसिंह, भागसिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना पर गहरा शोक जताया। गांव में सूचना दे दी गई परंतु परिजनों को सूचना अब सुबह दी गई है। सुबह विक्रमसिंह के गांव सत्तासर में मातम पसर गया है, वहीं आड़सर, मोमासर सहित अनेक गांवो में लोग स्तब्ध है। सुबह खबर फैलने के साथ ही लोग अस्पताल पहुंचने लगे है।