






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में सोमवती अमावस्या के दिन दानेश्वर गौशाला में आग लगने से बड़ी मात्रा में चारा जल कर राख हो गया था। टाइम्स द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद पाठक व रिड़ी निवासी श्रीभगवानाराम तावनियां, रामप्रताप बलिहारा, अमरनाथ बलिहारा, हरिनाथ काननाथ बलिहारा, भंवरनाथ बलिहारा, जालंधर प्रवासी श्रीभगवान स्वामी के प्रतिनिधियों ने आज श्रीडूंगरगढ टाइम्स के कार्यालय पहुंच कर गौशाला अध्यक्ष जगमालसिंह को घोषित सहयोग राशि सौपीं। जगमालसिंह व जिला गौशाला संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। जगमालसिंह ने कहा कि समाचार को उचित रूप से समाज में प्रस्तुत करने से सकारात्मक परिणाम निकलते है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र में इस जिम्मेदारी को पूरी सकारात्मकता के साथ निभा रहा है जिससे मीडिया को सही मायनों में अर्थ मिल पा रहा है। जिला गौशाला संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद जिले भर से गौशाला को सहयोग प्राप्त हुआ है जिसके लिए पूरा संघ टाइम्स का आभार प्रकट करता है।




