May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। मंगलवार को तेजा मंदिर परिसर में खाद बीज एसोशिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुखराम गोदारा सूडसर का एसोशिएशन के तहसील अध्यक्ष पद पर चुनाव किया। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन में कोषाध्यक्ष गोपीराम सियाग, सचिव रामलाल महिया, उपाध्यक्ष जगदीश पारीक व शंकरनाथ, सह सचिव सुल्तान स्वामी व भैराराम महिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मीडिया प्रभारी का दायित्व आसाराम बाना को दिया गया है। समिति में सदस्य के रूप में बनवारी पिलानियां, सुभाष विश्नोई, लिखमाराम, राजेंद्र विश्नोई, रामकिशन भादू को शामिल किया गया है। चुनाव संपन्न करवाने के लिए एसोशिएशन के जिला बीकानेर से प्रभारी के रूप में इंद्र तिवाड़ी, कृपाराम, मनोज रिंटोड़, सुरेंद्र गोदारा व महेंद्र दुसाद शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष मामराज भादू ने नए अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी समिति को बधाई दी। भादू ने सभी का आभार जताया। नए अध्यक्ष मुखराम गोदारा ने सभी का आभार जताया व सदैव समिति के हित में कार्य करने की बात कही। बैठक में लेखराम गोदारा, भैराराम महिया, रामपाल, विश्वनाथ ज्याणी, ओमप्रकाश बाना, मुन्नीराम बाना, मुकेश ज्याणी, बाबूलाल स्वामी, अर्जुनराम दुसाद, जेठमल बाना, विमल नाई, भवानी शंकर जाखड़ सहित खाद बीज दुकानों के सभी व्यापारी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुखराम गोदारा को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष, बीकानेर से आए प्रभारी ने फुलमाला पहना कर दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में शामिल हुए उपखंड क्षेत्र के सभी खाद बीज व्यापारी।