






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। जैतारण में आयोजित समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश भर में वर्चुअल 251 करोड़ के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के जीर्णशीर्ण छात्रावास की नींव भी वर्चुअल सीएम भजनलाल ने रखी व विधि विधान से पूजन के साथ शिलान्यास व शिलालेख का अनावरण विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। सारस्वत ने बताया कि बजट 2025-26 घोषणा के अंतर्गत ₹280 लाख की स्वीकृति से राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुनर्निर्माण शीघ्र पूरा होगा। सारस्वत ने इसे ऐतिहासिक सौगात बताते हुए सीएम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत का आभार जताया। विधायक ने भाजपा राज में क्षेत्र में हुए अनेक कार्य भी गिनवाए। इस दौरान डॉ अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण भी किया गया। सभी ने सीएम के कार्यक्रम को लाइव देखा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एल.डी. पंवार, कृषि विपणन बोर्ड बीकानेर के अधीक्षण अभियंता सीताराम मीणा, देवराज हटीला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गोसाई, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, जितेंद्र माली, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि, मदन मेघवाल, पार्षद मघराज तेजी, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोठिया, रतिराम गोदारा, चिमनाराम मेघवाल, पन्नाराम नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।






