






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे धोलिया रोड पर एक मोटरसाइकिल अचानक गाय सामने आने से गाय से टकरा गई। बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मेडिकल स्टाफ ने आड़सर बास निवासी 22 वर्षीय युवक विकास पुत्र भैरूनाथ का ईलाज किया।




