August 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-30 at 20.32.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। कस्बे के कालूबास में एक महिला का घर में पैर स्लिप होने से गिरने पर मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 79 वर्षीय भत्तुदेवी पत्नी कन्हैयालाल जैन का मंगलवार शाम अपने घर में पैर फिसलने से गिरने से मौत हो गई है। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतका का एक पुत्र यहीं रहता है व एक पुत्र आसाम व पुत्री दिल्ली रहती है जिन्हें सूचना दे दी गई है। परिवार द्वारा बुधवार सुबह पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी।