May 20, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। एक 16 वर्षीय किशोर की अपने खेत में काम करते हुए तबीयत बिगड़ी गई। परिजन उसे उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए जहां से उसे बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। परिजन किशोर को लेकर बीकानेर रवाना हुए परंतु किशोर ने पीबीएम अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना गांव समंदसर की है। इस गांव के निवासी धन्नाराम गोदारा का पुत्र 16 साल का बनवारी लाल 29 सितंबर को खेत में कार्य कर रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजन उपजिला अस्पताल लाए। यहां से बीकानेर ले जा रहें थे। पीबीएम पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा जगदीश पुत्र लक्ष्मणराम जाट ने सेरूणा थाने में रिपोर्ट दी और मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।