






मध्यरात्रि के बाद हाइवे पर पिकअप और ट्रक भिड़े आमने सामने, एक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मध्यरात्रि के बाद करीब 1.30 बजे कितासर के सीमा बोर्डर पर एक ट्रक व पिकअप आमने सामने भिड़ गए। ट्रक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था व पिकअप रतनगढ़ की ओर जा रही थी। टक्कर में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार एक युवक 32 वर्षीय अशोक मीणा निवासी रिंगस, सीकर घायल हो गया। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।। काजला ने लखासर टोल की क्रेन बुलवाकर पिकअप व ट्रक को साइड करवाया व हाइवे पर आवागमन सुचारू करवाया।

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात करीब 11.45 बजे गांव बिग्गा के स्टैंड पर एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार बिग्गा निवासी 40 वर्षीय देवकिशन दर्जी घायल हो गया। घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
गाय सामने आ जाने से गिरे बाइक सवार, तीन हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक बाइक पर कालू जा रहें तीन जने गाय सामने आ जाने से सड़क पर गिरे और तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। बाइक सवार गुसाईंसर निवासी 30 वर्षीय किसन नायक, खारड़ा, लूणकरणसर निवासी 20 वर्षीय लिच्छीराम नायक व कोजूराम नायक घायल हुए। लिच्छीराम का परिवार लखासर में खेत लेकर काश्त कर रहा है और दुर्घटना की सूचना किसी राहगीर के द्वारा उन तक पहुंचाई गई। परिजनों ने कोई गाड़ी लेकर तीनों घायलों को उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया, जहां मेडिकल स्टाफ ने तीनों का ईलाज किया।




