May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-02 at 17.29.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षा जगत में एक नई क्रांति अनेक नवाचारों के साथ “NEXTGEN“ के रूप में होने जा रहा है। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के सभी आरबीएससी व सीबीएससी के विद्यार्थियों के लिए नेक्स्टजेन कोचिंग सेंटर आज से खुल गया है। शिक्षाविद राज सर द्वारा नेक्स्टजेन का संचालन किया जाएगा। दशहरे के दिन विधिवत रूप से सरस्वती पूजन के साथ कोचिंग शुरू कर दी गई है। राज सर ने बताया कि 15 वर्ष के शैक्षणिक अनुभव में उन्होंने ये महसूस किया कि वर्तमान भारतीय व्यवस्था में बच्चों की मूल अवधारणाएं पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाती है। उच्च कक्षाओं में उन्हें दुबारा इसे पढ़ना व समझना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि कक्षा 5 वीं से 10वीं के बीच ही बच्चों को सभी विषय संबंधित मूल अवधाराणाएं स्पष्ट करवा दी जाए जिससे उनका आधार मजबूत और स्थाई हो सके। राज सर ने बताया कि कक्षाओं का संचालन मुख्य बाजार में पुरानी नगरपालिका भवन के पास स्थित केआरडी पॉइंट में संचालन किया जाएगा। कोचिंग में अंग्रेजी, गणित व विज्ञान तीनों ही विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा वातावरण बनाना चाहते है जिससे विद्यार्थी निडर होकर अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त कर सके, सकारात्मक माहौल में जड़ से कॉसेप्ट को स्पष्ट करने का प्रयास, छोटी कक्षाओं से ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी कर सके। वहीं बच्चों में सेल्फ कॉन्फिडेंस और पर्सनेलिटी डवलमेंट की विशेष मनोवैज्ञानिक आधारित सेशन लिए जाएंगे जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से कक्षाओं का अवलोकन करने का आग्रह कर नेक्स्टजेन के नए कांसेप्ट को समझने का आग्रह किया है जिससे उनके बच्चे भविष्य के लिए बेहतर तैयार हो सकें। अधिक जानकारी 9875132341 या 8440960057 पर संपर्क किया जा सकता है।