






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीडूंगरगढ़ खंड के चार मंडलों पर पथ संचलन के आयोजन संपन्न हुए। गांव बिग्गा, रीड़ी, आड़सर व सांवतसर में हुए पथ संचलन को ग्रामीणों ने उत्साह के साथ देखा और अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की। रीड़ी मंडल में पथ संचलन से पूर्व शस्त्र पूजन किया गया। यहां जोधपुर प्रांत के सेवा प्रमुख नटवरजी के सान्निध्य में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक संचलन में शामिल हुए। नोखा जिला गौसेवा प्रमुख भेराराम डूडी, जिला प्रचारक सुरेश कुमार, सह खंड कार्यवाह राजू शर्मा, अनिल धायल, मूलचन्द पालीवाल, पवन सोनी के साथ हुकमनाथ, बजरंगलाल शर्मा, गोविंदनाथ सिद्ध, मघनाथ, बलराम सिद्ध, सीताराम सिद्ध, शंकरनाथ सिद्ध, विजयपाल शर्मा, सांवरमल शर्मा, गोविंद भारद्वाज सहित अनेकों स्वयंसेवक शामिल रहें। वहीं गांव बिग्गा में संघ पथ संचलन संपन्न हुआ। यहां संघ पदाधिकारी भैराराम डूडी, लक्ष्मीनारायण, किशोरसिंह, सांवरमल सारस्वत, अशोक सेवग, जितेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद तावणियां, जगदीश जाखड़ सहित अनेक स्वयं सेवक शामिल हुए। वहीं सांवतसर में आयोजित पथ संचलन में सुभाष, मोहनलाल, डाक्टर बजरंग बिश्नोई, श्रवण कुमार, घनश्याम, कालीराणा, विजय, देवेन्द्र, विकास लटियाल, महेन्द्र, रामकुमार बिश्नोई, राजेन्द्र धायल सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल हुए। गांव आड़सर में भी पथ संचलन निकला और ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे राष्ट्र के नव निर्माण में सतत प्रयत्नशील संगठन बताया।







