May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। 69वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विभिन्न खेलों के राज्य स्तरीय मुकाबले चल रहें है। क्षेत्र के गांव कुंतासर के भागीरथ पुत्र सुरजाराम गोदारा ने कुश्ती के 48 किलो भारवर्ग के गिक्रो रोमन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। भागीरथ ने चिड़ावा, झुझुनूं में आयोजित प्रतियोगिता में सार्दुल स्पोर्टस बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया और अपने कोच रामप्रसाद की देखरेख में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड जीत लिया। राज्य स्तरीय विजेता होने के साथ ही युवक ने गोरखपुर यूपी में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए सलेक्शन हासिल कर लिया है। कुंतासर के ग्रामीणों, परिजनों व मित्रों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए नेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर के भागीरथ गोदारा ने राज्य स्तर पर जीता सोना, मिल रही है बधाइयां।