






उदरासर से वीर बिग्गाजी पैदल संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर से प्रति वर्ष की भांति आज सुबह सवा नौ बजे वीर बिग्गाजी पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ के व्यवस्थापक ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि श्रद्धालु दिनभर पैदल यात्रा की शाम को गांव बिग्गा में स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर में दर्शन कर धोक लगाएंगे। श्रद्धालु आज शाम मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में भाग लेंगे। वहीं परमाराम जाखड़, सोहनराम, सांवताराम, पेमाराम, मांगीलाल, मालाराम शर्मा, दिलीप शर्मा ने जयकारों के साथ पदयात्रियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

6 अक्टूबर को रवाना होगा पूनरासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के बोथरा कुआं स्थित हनुमान मंदिर से 6 अक्टूबर की दोपहर सवा दो बजे द्वारकाधीश पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ बाबा के जयकारों के बीच संघ रवानगी की जाएगी। संघ की इस बार दूसरी फेरी होगी व द्वारकाधीश संघ सदस्य यात्रा की तैयारियों में जुटे है। सदस्यों ने बताया कि इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9529097200 या 9588032012 पर संपर्क कर सकते है।



