May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। बे-मौसम की तेज बरसात ने पूरे अंचल में बारानी खेतों में खासा नुकसान कर दिया है। कई खेतों में पानी भर गया है। बारानी फसले मूंग व मोठ की खेतों में कटी पड़ी फसलें बर्बाद हो गई है। उदरासर की रोही के किसान रूपदास के खेत में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है। किसान रावताराम पंचारिया ने बताया कि खड़ी बाजरी और पड़ी मूंग मोठ की फसलों के कौड़ी के भाव हो गए है। कल तक जो किसान परिवार अच्छी फसल से कई उम्मीदें लगाए बैठे थे वे परिवार करीब छह माह की मेहनत पर पानी फिरने से बुरी तरह से मायूस हुए है। किसानों ने बताया कि इस बार पैदावार बहुत अच्छी हुई, फसलों की कटाई भी कर ली और सुखने के लिए रखी थी। परंतु एकत्र करने से पहले बरसात ने सारे सपनो पर पानी फेर दिया। कृषि विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार पूरे अंचल में 8 से 10 अंगुल बरसात की सूचनाएं है। विभाग के सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार ने बताया कि इस बरसात से नुकसान तो निश्चित है, आज ही टीम को वन टू वन खेतों में सर्वे कर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए जाएंगे।
कातरा और बरसात ने खेती को किया घाटे का सौदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल की उत्तरी रोही के गांवो में कातरे ने खूब परेशान किया। किसानों ने कहीं कहीं तो दुबारा खेतों में बुवाई करवाई और पूरी मेहनत दुबारा की। दो दो बार बुवाई बीज का खर्च लगने के बावजूद किसान नाउम्मीद हो गए है। अच्छी फसल व पैदावार से किसान परिवार ने अपने रूके कार्य करवाने के सपने देखें परंतु हालात अब बरसात ने विकट कर दिए है। किसान राज से मदद की गुहार लगा रहें है।
मेलों में लगाई अस्थाई दुकानों में सामान भीगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरसात के कहर की मार भी गरीब पर ही अधिक पड़ रही है। तोलियासर मेले में अस्थाई सजी दुकानों का सामान सुबह तेज बरसात में भीग गया। दुकानदारों ने पास की दुकानों व घरों के छज्जों के नीचे आसरा लिया वहीं उनका सामान भीगने से मेले में होने वाली खरीददारी से नाउम्मीद हुए। इससे छोटे दुकानदार परेशान हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर रोही के एक खेत में खड़ा बाजरा हुआ बरसात से बर्बाद। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत में बरसात से बर्बाद हुई मूंग की फसल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर की रोही में रावताराम पंचारिया के खेत में हुआ खासा नुकसान। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मेले में लगी अस्थाई दुकानों के छोटे दुकानदार हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर की रोही में खड़े बाजरे में हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में हुई अच्छी बरसात, अभी आसमान अटा है बादलों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान हुए नाउम्मीद, खासा हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुंतासर व आस पास भी हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा की रोही में किसान के खेत में मेाठ व मूंग की कटी पड़ी फसल हुई बर्बाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मेले में लगी अस्थाई दुकानदारों की बढ़ी परेशानियां। (फोटो- प्रकाश राजपुरोहित)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास की एक गली में गिरा पेड़, करंट की आशंका से नागरिक चिंतित।(फोटो – जगदीश स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर मिठिया में हुई तेज बरसात, छाए बादल। (फोटो- भंवरलाल जोशी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में पांच इंच बरसात की सूचना, अभी छाए है आसमान में बादल। (फोटो- श्रवण स्वामी)