May 21, 2026
405023750_1662867294205534_1435969781157204920_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। अकोदा डीडवाना में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बीकानेर की 17 वर्षीय छात्रा टीम ने राजस्थान जीत लिया है। फाइनल मैच में बीकानेर की टीम ने कबड्डी एकेडमी राजगढ़ चूरू को रोमांचक मैच में 9 पॉइंट से हराया। फाइनल मैच में जबरदस्त हूटिंग का माहौल रहा और बीकानेर की विजय पर समर्थकों ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए टीम को खूब बधाई दी। बता देवें टीम में श्रीडूंगरगढ़ की 8 खिलाड़ी बालिकाएं शामिल है। जिनमें 4 बालिकाएं रीड़ी की, 1 बालिका बींझासर, 1 बाडेला, एक जेपीएस व एक बालिका गुसाईंसर की शामिल रही। ये खिलाड़ी आईना सायच (कप्तान) , भूमिका लेघा, गायत्री सायच, रविना जाखड़, रक्षा जाखड़, सुमन कूकणा, सिया सारण (जयपुर पब्लिक स्कूल), गुड्डी, सम्पति , द्रोपती जाखड़, डाली गोदारा, ममता कस्वां शामिल रही। बालिकाओं ने सुदंर खेल का प्रदर्शन किया। बता देवें 19 वर्षीय छात्रा टीम की चुनौती सुपर एट में समाप्त हो गई थी। टीम के साथ मौजूद छैलूदान चारण (दलाधिपति) ,गोरीशंकर जोशी (दल नायक ) , भगवान गोदारा (दलनायक), हनुमान प्रसाद गुर्जर (कोच), नरेन्द्र सिंह (कोच) , सावित्री खीचड़ (दलप्रभारी),सरोज (दलप्रभारी) ने टीम को बधाई दी। क्षेत्र की अग्रणी खेल संस्था हनुमान क्लब के सदस्यों व जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने टीम को बधाई दी है।