






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आगामी 9 अक्टूबर को आयोजित होगी। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर माह के द्वितीय गुरूवार, 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई व अटल जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा करेंगे व सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में आने वाली परिवादों के त्वरित निस्तारण के प्रयास प्रशासन द्वारा किए जाएंगे।




