May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर तो आये दिन हादसे तो हो ही रहे है लेकिन अब तो हाइवे के साइड में बनी सर्विस रोड पर भी आमजन सुरक्षित नहीं है। सोमवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ी हेमंत, आदित्य तावनिया, सुभाष जाट, प्रदीप सियोल महाविद्यालय के बाहर सर्विस रोड पर खड़े थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई व सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर में चारो युवकों को चोटें आई व इन्हें राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इनमें से 2 जनो को बीकानेर रेफर किया गया है। इस सबन्ध में घायल युवक हेमंत के पिता मनोज सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की परिवाद दी है।