May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। देश भर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहें है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवो में पहली बार संघ के विजयदशमी उत्सव व पथ संचलन के आयोजन हो रहें है। सोमवार को पुदंलसर मंडल के कार्यक्रम का आयोजन बाना गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मंडल के गांव बाना, पुदंलसर, सालासर व ऊपनी के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ पथ संचलन से हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए गांव के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला। इस दौरान संघ का घोष सब के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामीणों ने भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। संचलन की समाप्ति के पश्चात् विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य बौद्धिककर्ता त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार ने संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा, संघ स्थापना के उद्देश्य से लेकर वर्तमान व्याप, पंच प्रण, एवं संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी। मंगलवार को तोलियासर मंडल का पथ संचलन गांव तोलियासर में आयोजित होगा।