






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। इस बार मौसम का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बरसात ने जहां बारानी फसलों को चौपट कर दिया वहीं आज छाए कोहरे के कारण मूंगफली की फसल में नुकसान की आशंकाए मंडराने लगी है। बुधवार सुबह अंचल के गांवो में घना कोहरा छाया और क्षेत्रवासियों ने हल्की ठंड का अनुभव किया। क्षेत्र के किसान कोहरे के कारण चिंतित हो गए है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अब बारिश का दौर थमने लगा है। विभाग ने आज के लिए 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है परंतु उनमें पश्चिमी राजस्थान के जिले शामिल नहीं है। अधिकांश जिलों में अब मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं बता देवें 14 व 15 अकटूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान भी है। ऐसे में दीपावली के आस पास फिर से बारिश तंत्र सक्रिय होने की आशंका है।












