May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। दिवंगत किसान नेता रामेश्वर लाल डूडी के निधन पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। डूडी का श्रीडूंगरगढ़ में क्षेत्र में खासा प्रभाव था एंव उनके समर्थकों में उनके लिए दीवानगी थी। उनके समर्थकों द्वारा सामूहिक रूप से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार 9 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ स्थित तेजा मंदिर धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। डूडी समर्थक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित की जा रही इस सभा मे क्षेत्रवासी डूडी साहब को श्रद्धांजलि देंगे।