May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। कल सुबह आधा दर्जन से अधिक 33केवी फीडर से आपूर्ति करीब ढाई घंटे बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 220 केवी जीएसएस पर 33केवी ओजी फीडर्स की मुख्य लाइन का जरूरी रखरखाव कार्य किया जाएगा। जिससे गुरूवार सुबह 6.30 बजे से 9 बजे तक इस लाइन पर शटडाउन होगा। इससे 33 केवी फीडर बींझासर, लखासर, बापेऊ, ऊपनी, जोधासर, सिटी फीडर, गुसाईंसर बड़ा की आपूर्ति बाधित होगी। इन सभी फीडरों से सप्लाई होने वाले गांवों व कृषि कनेक्शन कटौती से प्रभावित होंगे। ये खबर पढ़ने के बाद आप सभी पाठक इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाए, जिससे ग्रामीण कटौती से होने वाली परेशानी से बच सके।