May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। जमीन की आसमान छू रही कीमतों के कारण पैतृक जमीन के बंटवारे में आपसी मतभेद थाने कचहरी तक पहुंचने की घटनाएं अंचल में आम हो गई है। सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव सांवतसर निवासी 50 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी रामकुमार विश्नोई ने अपने पति के भाई ओमप्रकाश बिश्नोई के पुत्र सुभाष व कालूराम बिश्नोई की पत्नी लिछमा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 6 मई 2025 सुबह वह अपने खेत की ढाणी से घर पहुंची तो सुभाष ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। उसे धक्का देकर उसके घर से बाहर निकाल दिया ओर उसके घर के गेट के आगे भींटका की ढेरी लगाकर रास्ता बंद कर दिया। आरोपी लिछमा भी पावड़ा लेकर आई व उसके घर का मुख्य गेट बंद कर दिया। वह अगले दिन 7 मई 2025 की सुबह ढाणी से अपनी बेटी के साथ पुन: घर आई तो आरोपियों ने धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।