May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2025। किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी को श्रद्धाजंलि देने प्रदेश भर के सभी पार्टियों के दिग्गज नेता पहुंच रहें है। गुरूवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आज डूडी के निधन पर शोक जताने बीकानेर पहुंची है। राजे बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर पहुंची और यहां दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी ने उनकी अगवानी की। राजे के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुमानसिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नोखा पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी डूडी निवास पहुंचे व डूडी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी। राजे बीकानेर सड़क मार्ग से जयपुर जाएगी और श्रीडूंगरगढ़ में उनका उत्साहित समर्थक स्वागत करेंगे। एबीवीपी के छात्र नेता करण जाड़ीवाल ने बताया कि राजे का श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर दोपहर करीब 3 बजे हाइवे स्थित नेताजी की बाड़ी के सामने स्वागत किया जाएगा। यहां कार्यकर्ता उनसे मुलाकात करेंगे। जाड़ीवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को सूचना दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सीएम के साथ विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक विधायक व भाजपा नेता पहुंचे डूडी निवास, अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिग्गज भाजपा नेताओं ने जताया शोक, दी परिजनों को सांत्वना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष जाड़ीवाल ने एयरपोर्ट पर किया राजे का स्वागत।