






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2025। हाइवे पर गांव बेनीसर व हेमासर के बीच एक फॉर बाई फॉर का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सवार दो जने घायल हो गए है। ट्रक में ट्यूबवेल का सामान भरा था। यहां से गुजर रही 108 श्रीडूंगरगढ़ व लखासर टोल प्लाजा की एंबुलेंस में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी मौके पर पहुंचे। गंभीर घायल जोधपुर निवासी देवीसिंह पुत्र बालसिंह को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल गिरधारीसिंह पुत्र जलसिंह का उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। वहीं इस दुर्घटना को देखने रूके तीन जनों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे तीनों चोटिल हुए है। बिग्गा निवासी रिंकी पुरोहित व उसकी बेटी जयश्री, श्रीडूंगरगढ़ निवासी नंदलाल चोटिल हुए है। तीनों को अस्प्ताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया जा रहा है। हैड कांस्टेबल देवाराम अस्प्ताल पहुंचे व मामले की छानबीन कर रहें है।




