May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-09 at 19.42.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। बीकानेर से जयुपर लौटने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का श्रीडूंगरगढ़ में राजे जिंदोबाद के नारों के साथ स्वागत किया गया। घुमचक्कर स्थित एक होटल के सामने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फुलमालाओं व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राजे ने अपने चिर परिचित अंदाज में पुराने कार्यकर्ताओं के हाल चाल पूछे व नए युवाओं को जनता के बीच रहकर काम करने की बात कही। यहां किसान मोर्चा महामंत्री रतनसिंह राठौड़, जिला मंत्री भरत सुथार, पार्षद रजत आसोपा, नानूराम प्रजापत, जसवीर सारण, पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, शिवप्रसाद तावनियां, युवा मोर्चा के महेंद्र राजपूत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, सुनील तावनियां, नवरत्न राजपुरोहित, परमेश्वर स्वामी, आईदान जोशी, बिरजू सेवग बिग्गा, गोपी मेघवाल, मनोज कायल, सांवरमल सारस्वत, योगेश सारस्वत, तुलसीराम सारस्वत (उदरासर), विकास राजपुरोहित, शिवप्रसाद मोट, मनीष गिरी गुसाईं, बिलाल बेहलीम, मुखराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व सीएम का स्वागत।

समर्थकों ने किया अभिनंदन, चित्रकार सुमित ने स्केच भेंट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सीएम का उनके समर्थकों ने नेताजी की बाड़ी के सामने आशीष जाड़ीवाल की अगुवाई में उत्साह के साथ अभिनंदन किया। यहां राजे जिंदाबाद के नारे गूंजे और समर्थकों ने फुलमालाएं पहनाई। यहां कलाकार सुमित श्यामसुखा ने राजे और उनके बेटे की स्केच उन्हें भेंट दी। राजे ने उनका आभार जताया। राजे ने जाड़ीवाल को जन्मदिन की बधाई भी दी। यहां सरपंच मोहन स्वामी, धन्नेसिंह, बजरंगसिंह लखासर, पार्षद सोहनलाल ओझा, बुद्धमल श्यामसुखा, बीरबल नाथ, किशनसिंह राजपुरोहित, हुलास मीना, पप्पू नौसरिया, नंदूसिंह राजपुरोहित बापेऊ, द्वारका सैन, पूर्णमल स्वामी, रूपनाथ, आरिफ बेहलिया, जावेद बेहलिम, राजेंद्र स्वामी, बनवारी सारस्वत, मनोज दर्जी, असगर ठेकेदार, सरवर, ज्ञानाराम नाई, अंताराम नाई, नारायणसिंह राजपुरोहित, जसराज सिंधी, रामलाल माली, शंकर बियानी, हरि ज़मीदार, राकेश वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, मदनलाल सारस्वत, विजेंद्रसिंह राजपुरोहित, दशरथ सिंह, पप्पू मिस्त्री, गिरधारी स्वामी, राजू भाट, जगदीश मारू, शिवप्रसाद नाई, मनीष स्वामी, सौरभ स्वामी, प्रशांत जाड़ीवाल, दीपांशु जाड़ीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाड़ीवाल की अगुवाई में किया राजे का स्वागत, कस्बे के कलाकार सुमित श्यामसुखा ने स्कैच भेंट दिया।