May 21, 2026
2023-specils

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां व किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रिणवा किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी को श्रद्धाजंलि देने गुरूवार को बीकानेर पहुंचे। वे बीकानेर से जयपुर लौटने के दौरान गुरूवार शाम को सातलेरा स्थित थार डेयरी पर रूके। यहां स्थानीय भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध ने उनका शॉल व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सीकर प्रिंस एज्यूकेशन हब के एमडी जोगेन्द्र सूडा भी मौजूद रहें। मुलाकात के दौरान संगठन व राष्ट्रहित को लेकर चर्चा की गई। जिसमें पूनियां ने संगठन के प्रति निष्ठा रखने व जनता से जुड़ने की प्रेरणा दी। सिद्ध ने सभी का आभार जताया।