May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जाखासर नया में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से टोपीदार बंदूक जब्त की गई है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव जाखासर नया निवासी किशनाराम वनबावरी ने गांव की रोही में गत 8 दिसम्बर को हिरन का शिकार किया था और वन विभाग द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग द्वारा आरोपी से पूछताछ में उसने हिरन शिकार करना स्वीकार कर लिया और शिकार में प्रयुक्त टोपीदार अवैध बंदूक भी उसकी निशानदेही पर उसकी ढाणी से जब्त कर ली गई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर आरोपी किशनाराम के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।