May 21, 2026
2023-specils

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले स्थानीय शाखा के प्रयास से शुक्रवार सुबह मालू भवन में सुबह 5:00 से 6:00 तक साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ परमप्रभा जी के सानिध्य में ॐ भिक्षु महाजप अनुष्ठान संपन्न किया गया। साध्वियों ने मंगल पाठ सुनाकर जप का प्रारंभ किया। साध्वी ने कहा कि ऊं भिक्षु के जप से मन शांत होता है एकाग्रता भी बढ़ती है। इससे तनाव में कमी के साथ अनेक मानसिक व शारीरिक लाभ मिलते है। जिससे आध्यात्मिकता का भाव बढ़ता है। बता देवें देश विदेश में मंडल द्वारा जप अनुष्ठान का क्रम चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक समाज शामिल हो रहा है। मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि सेवा केंद्र में 80 श्रावक श्राविकाओं ने जप किया व अनेक लोगों ने जूम ऐप के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई। जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफलाइन करीब 124 लोगों ने जप का सामूहिक संगान किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षिका शांता पुगलिया विशेष रूप से शामिल रही। मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी बोथरा ने जप में शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार जताया।